सिंगापुर के शिक्षा मंत्री एन ई हेन ने कहा है कि देश में भाषा के रूप मे हिन्दी सीखने की ललक तेजी से बढ़ रही है. हिन्दी सीखने वालों में से कुछ का मानना है कि इस भाषा को समझकर वे बॉलीवुड संगीत का अधिक आनंद ले पायेंगे, जबकि कुछ भारत के आर्थिक शक्ति के रूप में उदय के कारण इसे महत्वपूर्ण मानते हैं.
हेन ने हिन्दी केन्द्र दिवस को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह निस्संदेह बॉलीवुड की बढ़ती लोकप्रियता का एक प्रमाण है. कुछ के लिए तो यह लोकप्रिय गाने (बॉलीवुड फिल्मों के) समझने का जरिया है. इसके अलावा इसकी सांस्कृतिक भूमिका है. बहरहाल, कई लोग मानते हैं कि हिन्दी एक आर्थिक संपदा है. खासकर भारत के उदय के कारण.’’ हेन ने गैर हिन्दी भाषी लोगों द्वारा समाज के लिए चलाये जा रहे हिन्दी पाठ्यक्रमों तथा भाषा के प्रति बढ़ती रुचि की सराहना की.
हेन ने आश्वासन दिया कि हिन्दी के साथ साथ बंगाली, गुजराती, पंजाबी और उर्दू को भी तमिल की तरह मातृभाषा की श्रेणी में रखते हुए उन्हें सीखने के लिए प्रेरित किया जायेगा. सिंगापुर सरकार चार भाषाओं-अंग्रेजी, मलय, चीनी (मेंडेरिन) और तमिल को आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता देती है.

You can subscribe by e-mail to receive news updates and breaking stories.